नई दिल्ली :-
दिल्ली नगर निगम ने डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर दिल्ली के राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति अध्यक्ष, सत्या शर्मा, मध्य ज़ोन अध्यक्ष योगिता सिंह, निगम आयुक्त अश्वनी कुमार, अतिरिक्त आयुक्त और क्षेत्रीय उपायुक्त उपस्थित थे.
अपने सम्बोधन में महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि “योग हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा में संतुलन लाती है। सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए।”
महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि लोग दैनिक जीवन में योग अभ्यास को शामिल करके अधिक कुशलता और ऊर्जा के साथ काम कर सकते हैं. उन्होंने योग और स्वस्थ जीवन के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने में दिल्ली नगर निगम की पहल की सराहना की.
दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमें याद दिलाता है कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए एक सरल, प्रभावी और वैज्ञानिक मार्ग हमारी सांस्कृतिक जड़ों में निहित है. निगम द्वारा आयोजित इस योग कार्यक्रम में भाग लेकर मुझे गर्व महसूस हो रहा हैं.
सत्या शर्मा ने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और एक स्वस्थ भारत में योगदान देने की अपील की.
दिल्ली नगर निगम सेंट्रल जोन समिति अध्यक्ष योगिता सिंह ने मोटापे और अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में योग के महत्व पर जोर दिया.
योगिता सिंह ने कहा कि “योग के अलावा, हमें जीवनशैली संबंधी बीमारियों को रोकने के लिए अपने भोजन को बनाने के लिए 10 प्रतिशत कम तेल का उपयोग करने के हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जीवन में उतारना चाहिए.
दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने जीवन में योग को अपनाने और नियमित रूप से इसका अभ्यास करके अपने शरीर और मन को स्वस्थ बनाने का आग्रह किया. आयुक्त अश्विनी कुमार महोदय ने राष्ट्र के समग्र कल्याण में स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन की आवश्यकता पर जोर दिया.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे. उपस्थित सदस्यों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए पूरे मन से योग का अभ्यास किया.
योग कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और सूर्य नमस्कार से हुई, इसके बाद विभिन्न योग आसन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकें की गईं.
सत्र के दौरान, योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया और योग के लाभों के बारे में जानकारी दी. सत्र का समापन संकल्प और शांति पाठ के साथ हुआ.
इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का विषय “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है, जो इस बात पर जोर देता है कि जिस तरह पृथ्वी एक है, उसी तरह हमारा स्वास्थ्य भी देखभाल और संतुलन की मांग करता है.
महापौर ने निगम विद्यालय के बच्चों के साथ किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने शाहदरा दक्षिणी मयूर विहार, फेज 1 स्थित निगम विद्यालय का दौरा किया और वहां उपस्थित लगभग 200 निगम विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ योगासन किए. इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को योग के प्रति जागरूक करना और उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था.
इस विशेष अवसर पर स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, उप महापौर जय भगवान यादव, जोन चेयरमैन राम किशोर शर्मा, निगम आयुक्त अश्वनी कुमार सहित बड़ी संख्या में निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
महापौर ने इस अवसर पर कहा कि, “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है. बच्चों में योग की आदत डालना भविष्य की एक स्वस्थ और संतुलित पीढ़ी की नींव हैं.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता के बीच योग के बारे में जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था.