नई दिल्ली :- मदर्स डे के अवसर पर पटपड़गंज स्थित Cloud 9 Hospitals में एक विशेष बेबी शॉवर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों परिवारों, होने वाले माता-पिता, डॉक्टरों और केयरगिवर्स ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व, प्रेग्नेंसी और फर्टिलिटी से जुड़ी भावनात्मक यात्रा का सम्मान करना और महिलाओं के साहस व समर्पण को सलाम करना था.
कार्यक्रम में फैशन शो, क्विज कंपटीशन सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को क्लाउड 9 की तरफ से गिफ्ट हैंपर भी दिया गया.
बेबी शॉवर के दौरान अस्पताल ने अपना मदर्स डे 2026 कैंपेन ThatMomInstinct भी लॉन्च किया. इस अभियान के जरिए मां और बच्चे के बीच के उस गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाने का प्रयास किया गया, जो हर परिस्थिति में मां को अपने बच्चे के लिए सही निर्णय लेने की प्रेरणा देता है.
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मातृत्व केवल एक बच्चे के जन्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सफर होता है. इस यात्रा में डॉक्टर, नर्स, लैक्टेशन कंसल्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट और परिवार के सदस्य मिलकर होने वाली मां का हर कदम पर साथ निभाते हैं.
मैनेजर नीति कक्कड़ के अनुसार आयोजन का मुख्य संदेश यह था कि कोई भी महिला इस सफर में अकेली नहीं होती। सुरक्षित प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी और रिकवरी तक हर चरण में एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम की भूमिका बेहद अहम होती है। कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने होने वाले माता-पिता को मातृत्व से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी.
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आज की आधुनिक मां पहले से अधिक जागरूक और आत्मनिर्भर है, लेकिन मातृत्व की असली ताकत उसकी सहज मातृ-प्रवृत्ति और बच्चे के प्रति उसके अटूट प्रेम में ही छिपी होती है.
कार्यक्रम में शामिल परिवारों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन होने वाले माता-पिता को मानसिक रूप से तैयार करने के साथ-साथ उन्हें भावनात्मक मजबूती भी देते हैं.
