गणेश नगर में निःशुल्क कैंसर हेल्थ कैंप का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली /एम.खान / सुरेंद्र सिंह

पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर क्षेत्र में सामाजिक सेवा के तहत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री गणेश नगर सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल परिसर में निःशुल्क कैंसर हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई.

सुबह करीब 9:30 बजे शुरू हुए इस कैंप में दोपहर 3 बजे तक लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग जांच करते हुए स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर के साथ-साथ बीपी और शुगर की जांच भी की। शिविर में पहुंचे लोगों को समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया.

संस्था की अध्यक्ष किरण दिवाकर ने बताया कि इस तरह के कैंप का उद्देश्य लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय रहते जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी का शुरुआती चरण में पता चलना बेहद जरूरी है, जिससे इलाज आसान और प्रभावी हो सकता है. आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे.

वहीं, कैंप में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग जांच के लिए पहुंचे, जो इस बात का संकेत है कि अब लोग स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रहे हैं. डॉक्टरों ने कहा कि नियमित जांच से कई गंभीर बीमारियों को शुरुआती अवस्था में ही पकड़ा जा सकता है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलती है.

कैंप के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को पौधे भी वितरित किए गए. स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी बताया.

आयोजकों ने अपील की कि लोग भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.

 

More From Author

कड़कड़डूमा कोर्ट के जज ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *