मोबाइल पर भेजा गया ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’ संदेश; घबराने की जरूरत नहीं

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली :-

देश में आपातकालीन स्थिति में नागरिकों को समय रहते चेतावनी देने के लिए भारत सरकार की ओर से सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की जा रही है.  इसी व्यवस्था की टेस्टिंग के तहत आज मोबाइल फोन पर एक अलर्ट संदेश भेजा गया, जिसे लेकर लोगों में कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बनी। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक परीक्षण संदेश है और इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

मोबाइल स्क्रीन पर आए संदेश में “Extremely Severe Alert” लिखा हुआ था, जिसमें बताया गया कि भारत सरकार स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों के लिए तत्काल आपदा चेतावनी सेवा शुरू कर रही है. संदेश में यह भी साफ लिखा गया कि इस सूचना पर जनता को किसी तरह की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह केवल टेस्ट मैसेज है.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस सेल ब्रॉडकास्ट सेवा का उद्देश्य बाढ़, भूकंप, चक्रवात, आगजनी, औद्योगिक दुर्घटना या अन्य आपदा की स्थिति में लोगों तक तुरंत और एक साथ चेतावनी पहुंचाना है। यह तकनीक पूरे क्षेत्र के मोबाइल फोन पर एक साथ अलर्ट भेजने में सक्षम होगी, जिससे समय रहते नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी.

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के संदेश प्राप्त होने पर घबराएं नहीं और इसे केवल सिस्टम टेस्टिंग के रूप में समझें। यह सेवा भविष्य में आपदा प्रबंधन और जनसुरक्षा को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी.

आपको बता दें की शनिवार दोपहर तकरीबन 12:00 बजे अलर्ट भेजा गया था, अलर्ट के तहत मोबाइल अचानक वाइब्रेशन के साथ रिंग करने लगा और एक अलर्ट मैसेज आ गया. ऐसे अलर्ट को लेकर जी ने जानकारी नहीं थी वह घबरा गए. लेकिन जब उसमें लिखा मैसेज पड़ा तो उन्होंने राहत की सांस ली.

लोगों का कहना है कि इस तरीके शुरुआत एक अच्छा प्रयास है. जिस देश के नागरिकों को आपात स्थिति में अलर्ट किया जा सकता है.

More From Author

कृष्णा नगर में दिनदहाड़े AAP नेता से स्नेचिंग, पीछा करने पर बदमाश चेन और पिस्टल छोड़कर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *