मयूर विहार के स्टार सीटी मॉल की पार्किंग में खड़ी कार में शव मिलने से हड़कंप

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली :-पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. वह नॉएडा के रहने वाले थे.

 

डीसीपी अभिषेक धानिया पुलिस के मुताबिक 23 फरवरी 2026 को शाम करीब 5:55 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि मॉल की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन के भीतर व्यक्ति को बेहोश पाया। तत्काल जांच शुरू की गई.प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन कार के अंदर शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को बुलाकर मौके का बारीकी से निरीक्षण कराया गया.पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज के विश्लेषण में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि सामने नहीं आई.सीसीटीवी के अनुसार दोपहर 12:05 बजे के बाद मृतक की कोई हलचल दर्ज नहीं हुई. तलाशी के दौरान मृतक के पास से अस्थमा से संबंधित दवाएं बरामद हुई हैं

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार के अंदर शव मिलने की घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

 

More From Author

सीलमपुर में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, लूट के दौरान दिया वारदात को अंजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts