कल्याणपुरी में शख्श की चाकू गोदकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली :- पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या की घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के 18 ब्लॉक स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास 40 वर्षीय मुकेश की एक दर्जन से अधिक बार चाकू गोदकर हत्या कर दी गई.

वारदात इतनी निर्मम थी कि मौके पर ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं दिख रहा, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है.

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया के मुताबिक, देर रात पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा. पुलिस ने तुरंत उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है, जिस पर पहले से ही कल्याणपुरी थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुकेश पर धारदार हथियार से एक दर्जन से ज्यादा वार किए गए, जिससे साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे.

सवाल यह उठता है कि घनी आबादी वाले इलाके में इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय पुलिस गश्त न के बराबर रहती है और कई अंधेरे स्थान अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाने बन चुके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और इलाके के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि पुलिस आपसी रंजिश और पुराने विवाद के एंगल से जांच की बात कह रही है, लेकिन इस हत्या ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि राजधानी में रात की सुरक्षा कितनी प्रभावी है. लोगों की मांग है कि गश्त बढ़ाई जाए और संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत की जाए, ताकि ऐसी वारदातों पर अंकुश लग सके.

 

More From Author

लक्ष्मी नगर में दिल दहलाने वाली वारदात, बेटे ने मां बहन और नाबालिग भाई की हत्या कर रिश्तों को किया शर्मसार

RAF 103 बटालियन में इंटर-सेक्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–2026 का भव्य समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts