लक्ष्मी नगर में दिल दहलाने वाली वारदात, बेटे ने मां बहन और नाबालिग भाई की हत्या कर रिश्तों को किया शर्मसार

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली :- राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से सामने आई एक दिल दहलाने वाली वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक कलयुगी बेटे ने खून के रिश्तों की सारी सीमाएं लांघते हुए अपनी ही मां बहन और नाबालिग भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. इस तिहरे हत्याकांड के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोग सन्न रह गए.

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब पांच बजे मंगल बाजार इलाके का रहने वाला यशवीर सिंह उम्र करीब 25 वर्ष खुद पुलिस थाना लक्ष्मी नगर पहुंचा और बताया कि उसने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी है. आरोपी की सूचना पर पुलिस की कई टीमें तुरंत बताए गए पते पर पहुंचीं जहां घर के भीतर मां कविता उम्र 46 वर्ष बहन मेघना उम्र 24 वर्ष और भाई मुकुल उम्र 14 वर्ष के शव बरामद हुए

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे मकान को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने शुरू किए गए हैं. हत्या किस तरीके से की गई और वारदात में किन परिस्थितियों ने भूमिका निभाई इसकी जांच की जा रही है.

डीसीपी अभिषेक धनिया ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सके.उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों और परिस्थितियों का सत्यापन किया जा रहा है.

इस घटना के बाद लक्ष्मी नगर इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार सामान्य दिखाई देता था और किसी को अंदेशा नहीं था कि घर के भीतर ऐसा खौफनाक सच छिपा हुआ है.

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है जांच पूरी होने के बाद ही इस जघन्य वारदात की पूरी तस्वीर सामने आ पाएगी.

More From Author

आईपी एक्सटेंशन की 119 ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में कूड़ा संकट, एमसीडी के फैसले से हजारों परिवार परेशान

कल्याणपुरी में शख्श की चाकू गोदकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts