बाथला बैडमिंटन चैंपियनशिप सीज़न 9 का भव्य समापन, 120 खिलाड़ियों ने 199 मुकाबलों में दिखाया दमखम

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित बाथरूला सोसाइटी में आयोजित बाथला बैडमिंटन चैंपियनशिप (BBC) – सीज़न 9 ने इस वर्ष खेल, उत्साह और सामुदायिक एकता का एक यादगार उदाहरण प्रस्तुत किया.

लगभग नौ वर्ष पूर्व एक छोटे स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के रूप में शुरू हुई यह चैंपियनशिप आज एक भव्य बहु-खेल महोत्सव का रूप ले चुकी है. समय के साथ इसके दायरे और लोकप्रियता में निरंतर विस्तार हुआ है, जो इसकी सफलता और आयोजन से जुड़े लोगों की मेहनत को दर्शाता है.

BBC सीज़न 9 में इस बार केवल बैडमिंटन  ही नहीं, बल्कि टेबल टेनिस , कैरम और रेस जैसे खेलों का भी सफल आयोजन किया गया.

इस पूरे आयोजन का कुशल और अनुशासित संचालन बाथला स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजिंग टीम (BSOT) द्वारा किया गया. टीम के पाँच प्रमुख स्तंभ — धीरज सरीन, देवनीधि, अंकित, विकास और सुशांत — ने नेतृत्व करते हुए बेहतरीन योजना, समर्पण और टीमवर्क के दम पर इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाई.

इस सीज़न में रेस को छोड़कर कुल लगभग 199 मुकाबले खेले गए, जिनमें 120 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रतियोगिता की सबसे खास बात इसकी समावेशी प्रकृति रही, जहां प्रतिभागियों की आयु सीमा 3 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक रही। यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पीढ़ियों को जोड़ने वाला सामुदायिक उत्सव बनकर उभरा।

खेलों की शुरुआत 23 दिसंबर 2025 को हुई और 28 दिसंबर 2025 को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ इसका समापन हुआ। इस समारोह में 175 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही. सभी वर्गों के विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया.

आगामी वर्षों में BSOT और भी नए खेलों एवं बड़े आयोजनों के साथ सामने आने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी, उनके स्टाफ, सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, रेफरी और स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया.

आयोजको नें कहा की खेल, सौहार्द और भाईचारे की इसी भावना के साथ—BBC अगले वर्ष और भी बड़े जोश के साथ लौटेगा।

More From Author

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर त्रिलोकपुरी में निकला भव्य नगर कीर्तन, हिंदू मुस्लिम सिख एकता की दिखी मिसाल

यमुनापार में बुजुर्ग दंपती की हत्या, राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts