यमुना को साफ करने का दावा करते हुए फिसले भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी,बाल बाल बची जान

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली /एस.के सिन्हा/एम.खान :- दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच भाजपा विधायक यमुना नदी में डूबने से बाल बाल बच गए . पटपड़गंज विधानसभा से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी यमुना किनारे सफाई का दावा करते हुए खुद हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए.
बताया जा रहा है कि विधायक यमुना तट पर यह दिखाने पहुंचे थे कि अब नदी का पानी पहले से कहीं ज्यादा साफ है और भाजपा सरकार ने यमुना को स्वच्छ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है.
मौके पर उन्होंने दो खाली बोतल लेकर यह प्रदर्शित करने की कोशिश की कि यमुना का पानी इतना साफ है कि उसे पिया जा सकता है। इसी दौरान जब वे वीडियो बनाते हुए पानी के किनारे पहुंचे तो उनका पैर फिसल गया और वे अचानक यमुना के किनारे गिर पड़े.
हालांकि उन्होंने तत्काल खुद को संभाल लिया और किसी बड़ी दुर्घटना से बच गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विधायक नेगी इस मौके पर कैमरों पर सफाई अभियान की सफलता को लेकर बात कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठाया और वापस सुरक्षित स्थान पर ले आए।
इस घटना पर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। आप नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “यमुना मां को झूठ पसंद नहीं आया” और कहा कि भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है जबकि यमुना की वास्तविक स्थिति आज भी चिंता का विषय है.

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक नेगी का उद्देश्य केवल यह दिखाना था कि यमुना में अब पहले जैसी गंदगी नहीं रही और सफाई का काम लगातार जारी है. उनका पैर फिसलना एक आकस्मिक घटना थी जिसका विपक्षी दल राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है.
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक ओर भाजपा विधायक के दावे दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी ओर विपक्ष इसे भाजपा की सफाई नीति पर कटाक्ष करने का मौका मान रहा है.

देखें वीडियो:-

 

More From Author

आर्थिक जन समृद्धि को-ऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी की वार्षिक आम सभा संपन्न, IRS अधिकारी अमित कुमार शर्मा हुए शामिल

मयूर विहार में मालिक के भरोसे को तोड़ ड्राइवर निकला चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts