कल्याणपुरी में जाम से राहत के लिए दुकानों के आगे खींची गई पीली पट्टी, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली/एस.के.सिन्हा/एम.खान :- पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय निगम पार्षद Dhirendra Bunty Gautam ने विशेष पहल की है। इलाके में दुकानों के सामने Municipal Corporation of Delhi (एमसीडी) कर्मचारियों से पीली पट्टी खिंचवाई गई है, ताकि सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को रोका जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

पार्षद धीरेंद्र बंटी गौतम ने बताया कि क्षेत्र के लोगों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि दुकानदार सड़क तक दुकान बढ़ाकर सामान रखते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. इसी समस्या के समाधान के लिए दुकानों के सामने पीली लाइन बनाई गई है.

उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी लोग अपना सामान पीली पट्टी के अंदर ही रखें. अगर कोई दुकानदार पीली पट्टी के बाहर सड़क पर अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पार्षद के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों का चालान काटा जाएगा और जरूरत पड़ने पर दुकान सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है. उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं बल्कि इलाके के लोगों को जाम से राहत दिलाना है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता था, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी होती थी.ऐसे में दुकानों के सामने पीली पट्टी बनाए जाने से व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है.

निगम पार्षद ने दुकानदारों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रह सके. पार्षद नें  दुकानदारों से साफ सफाई में सहयोग करने की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें, सड़क पर कूड़ा फेंक कर सड़क को गंदा ना करें.

 

More From Author

Friends Colony Industrialist Association का ‘भव्य होली मिलन 2026’ सम्पन्न, उद्योग–प्रशासन–राजनीति एक मंच पर आए

मुख्यमंत्री फंड की लंबित फाइलों को लेकर कृष्णा नगर विधायक ने MCD कमिश्नर से की मुलाकात, विकास कार्यों में तेजी की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *