BJP महिला मोर्चा के सम्मान समारोह में लोकसभा-विधानसभा चुनावों में योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली :-

मयूर विहार ज़िला महिला मोर्चा द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लोकसभा और विधानसभा चुनावों में संगठन को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.

यह कार्यक्रम ज़िला अध्यक्ष विजेंदर धामा के नेतृत्व में एवं महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्षा सुनीता गर्ग की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षता रिचा पांडे विशेष तौर पर मौजूद रही.

इसके साथ ही सरिता तोमर — प्रदेश महामंत्री, EDMC मेंबर एवं लोकसभा प्रभारी,गुंजन गुप्ता— जिला प्रभारी, सन्रिका झा — सह प्रभारी, सभी मंडल अध्यक्षाएं एवं ज़िला पदाधिकारी मौजूद रहें.

इस समारोह में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा रिचा पांडे ने सभी सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सर्टिफिकेट वितरित किए और उनके समर्पण व मेहनत की सराहना की.

मयूर विहार जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उन जुझारू महिलाओं को मंच पर लाना था जिन्होंने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में ज़मीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष विजेंदर धामा एवं प्रदेश अध्यक्षा रिचा पांडे ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह, निष्ठा और समर्पण से पार्टी के लिए कार्य किया, वह अतुलनीय है.महिलाएं संगठन की रीढ़ हैं — उनकी मेहनत, समर्पण और शक्ति से ही विजय सुनिश्चित होती है

उन्होंने आगे कहा,

हमारी महिलाएं संगठन की सच्ची शक्ति हैं. यह सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का नहीं, बल्कि उनके संघर्षों का भी सम्मान है. आने वाले चुनावों में भी हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएंगे। महिला मोर्चा पूरी ताक़त से आगे बढ़ेगा और संगठन की ऊर्जा बनेगा.

समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और देशहित में निरंतर काम करते रहने का संकल्प लिया.

More From Author

भाजपा पार्षद रेनू चौधरी की बिगड़ी बोल, मीट शॉप दुकनदार से कहा मुर्गे की तरह उल्टा लटकेगा!

कावड़ मार्ग पर कांच के टुकड़े मिलने की घटना को वीरेंद्र सचदेवा ने बताया शांति भंग करने की साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *