यमुनापार : एक जीवंत इलाके की पूरी कहानी

Yamunapaar Desk

यमुनापार : एक जीवंत इलाके की पूरी कहान

यमुना पार क्या है ?

यमुना पार ( Yamunapaar ) , जिसे ट्रांस-यमुना ( Trans Yamuna ) भी कहते हैं, क्षेत्रीय भाषा की अगर हम बात करें तो इसे जमुना पार भी कहा जाता है.

यमुना पार दिल्ली का वह क्षेत्र है जो यमुना नदी के पूर्वी किनारे पर बसा है.
इस क्षेत्र को तीन जिला में बांटा गया, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और उत्तर पूर्वी दिल्ली.

पूर्वी दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थानों में मयूर विहार, लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, आईपी एक्सटेंशन, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, पटपड़गंज आदि शामिल है.

शाहदरा के महत्वपूर्ण स्थान की बात करें तो आनंद विहार, विवेक विहार, कृष्णा नगर गीता कॉलोनी, कड़कड़डूमा, जीटीबी एनक्लेव जैसे इलाके शामिल है.

वही उत्तर पूर्वी दिल्ली की बात करें तो सीलमपुर, जाफराबाद, यमुना विहार, खजूरी खास,सोनिया विहार, वेलकम जैसे इलाके प्रमुख है.

यह मध्यम वर्ग, निम्न-मध्यम वर्ग, और विविध समुदायों का केंद्र है, जो अपनी जीवंत संस्कृति, बाजारों, और कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है.

यमुना पार को दिल्ली का बॉर्डर इलाका भी कहा जाता है. यमुना पार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा शहर से जुड़ा हुआ है. यमुना पार एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है. जिसकी अनुमानित जनसंख्या 40 लाख बतायी जा रही है.

यमुना पार को दो संसदीय क्षेत्र में बांटा गया है. पहला उत्तर पूर्वी दिल्ली दूसरा पूर्वी दिल्ली. यमुना पार में 16 विधानसभा क्षेत्र आते है. जिसमें त्रिलोकपुरी,कोंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर,विश्वास नगर, शाहदरा, रोहतास नगर, सीमापुरी, करावल नगर, मुस्तफाबाद, सीलमपुर,घोंडा, बाबरपुर और गोकलपुर शामिल है.अ

गर हम निगम की बात करें तो, यमुना पार इलाका दिल्ली नगर निगम के दो जोन में बंटा हुआ है.

1. शाहदरा साउथ जोन 2 शाहदरा नॉर्थ जोन
इन दोनों जोन को मिलाकर बात कर तो तकिबन 60 वार्ड आते हैं.

1. न्यू अशोक नगर

2. मयूर विहार

3. कोंडली

4. त्रिलोकपूरी

5. कल्याणपुरी

6. मयूर विहार

7 मयूर विहार फेज 2

8. विनोद नगर

9. पटपड़गंज

10. लक्ष्मी नगर

11. कृष्णा नगर

12. गीता कॉलोनी

13. गांधीनगर

14. आजाद नगर

15. जगतपुरी

16. शास्त्री पार्क

17. अनारकली

18. शाहदरा

19. विश्वास नगर

 

 

More From Author

यमुनापार समाचार : आज की हर हलचल बस एक क्लिक पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts