आईपैक्स भवन का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, तरुण गुप्ता बने प्रधान, नई टीम ने संभाली कमान

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली/एस.के.सिन्हा/एम.खान : पूर्वी दिल्ली के सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र आईपैक्स भवन में द्विवार्षिक चुनाव का आयोजन बड़े ही उत्साह और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ.

मुख्य चुनाव आयुक्त रमण लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस चुनाव में समाजसेवा और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए. चुनाव में सुरेश बिंदल के नेतृत्व में पूरी टीम ने शानदार जीत हासिल की,

जबकि भवन के प्रधान पद पर परंपरानुसार महासंघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी तरुण गुप्ता को पुनः सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया.

नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपप्रधान के रूप में संस्थापक सदस्य  सुरेश बिंदल, उपप्रधान के रूप में  एल.सी. शर्मा, महामंत्री के रूप में मितिन गर्ग, मंत्री के रूप में  मुकेश कुमार कौशिक, और कोषाध्यक्ष के रूप में  संजय गुप्ता टटीरी को चुना गया. इसके अलावा भवन मंत्री पद पर  योगेन्द्र बंसल, और भवन भंडारी के रूप में सतेंद्र अग्रवाल का चयन किया गया.

कार्यकारिणी सदस्यों में संस्थापक सदस्य श्रेणी से अश्वनी वत्ता, संस्थागत श्रेणी से  गिरधारी लाल अग्रवाल मनोज पौदार, जबकि सामान्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आलोक गर्ग, अनूप कुमार अग्रवाल,  अर्पित अग्रवाल, बी.एम. अग्रवाल,  चेतन गुप्ता,  जी.सी. गुप्ता,  सुरेश मित्तल, उमेश कुमार गोयनका और  विकास बंसल का चयन हुआ.

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आईपैक्स वैलफेयर सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन भी आयोजित किया गया. अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रधान  तरुण गुप्ता ने निवर्तमान कार्यसमिति का आभार व्यक्त किया और विशेष रूप से  सुरेश बिंदल के योगदान की सराहना की, जिन्होंने वर्षों तक महामंत्री के रूप में संगठन को सशक्त दिशा दी.

तरुण गुप्ता ने कहा कि नव-निर्वाचित कार्यसमिति समाज सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और सहकारिता के क्षेत्र में आईपैक्स भवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और सामाजिक एकता का उदाहरण प्रस्तुत करेगी.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, भवन के सदस्य और समाजसेवी उपस्थित रहे.  जिन्होंने नयी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया.

More From Author

गीता कॉलोनी में मोमोज खाते युवक को बदमाशों गोली मारी, इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ऑनलाइन फ्रॉड पर आधारित वेब सीरीज से प्रेरित होकर ठगी वाले एक बड़े साइबर गिरोह का भंडाफोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts