RAF 103 बटालियन में इंटर-सेक्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–2026 का भव्य समापन

Yamunapaar Desk

नई दिल्ली :- दिल्ली के वजीराबाद रोड स्थित रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 103वीं वाहिनी में जवानों की शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इंटर-सेक्टर इंड्योरेंस/इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–2026 का समापन समारोह शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक सीमा डुडिया, आईजी द्रुत कार्य बल सेक्टर नई दिल्ली ने की.

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी आरएएफ की 103 बटालियन को सौंपी गई थी, जिसे बटालियन ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रबंधन के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया. प्रतियोगिता में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के देशभर के 15 सेक्टरों से आए कुल 75 जवानों ने भाग लेकर अपनी शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जवानों की फिटनेस, सहनशीलता, अनुशासन, टीम भावना और कार्यक्षमता को और मजबूत करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया.

तीन प्रमुख स्पर्धाओं में दिखी जवानों की दमदार क्षमता

इंटर-सेक्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत तीन प्रमुख स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें 20 किलोमीटर रन एवं वॉक, बाधा पार करना (ऑब्स्टेकल क्रॉसिंग) और 25 किलोमीटर साइक्लिंग शामिल रही. इन तीनों कठिन स्पर्धाओं को एक ही दिन में पूरा करना जवानों की बेहतरीन फिटनेस, निरंतर अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण रहा.

आईजी सीमा डुडिया का संदेश

समापन समारोह को संबोधित करते हुए आईजी सीमा डुडिया ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में खेलों का विशेष महत्व है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुणों को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष इस तरह की इंटर-सेक्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे जवानों का मनोबल और कार्यक्षमता बढ़ती है.

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.

सम्मान के साथ हुआ समापन

इस अवसर पर आईजी सीमा डुडिया ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को शील्ड और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में इंटर-सेक्टर इंड्योरेंस/इंडोर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–2026 के औपचारिक समापन की घोषणा की गई.

समारोह में आरएएफ 103 बटालियन के कमांडेंट चंदन बॉबी सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार, संजीव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार, उप कमांडेंट रंजीत सिंह, नवीन कुमार, सुनीता शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, सहायक कमांडेंट और बड़ी संख्या में जवान व स्टाफ उपस्थित रहा.

 

More From Author

कल्याणपुरी में शख्श की चाकू गोदकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

त्रिलोकपूरी विधायक रविकांत की अनोखी पहल, अधिकारियों के साथ घर-घर पहुंचकर सुनीं जनता की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts